छत्तीसगढ़
नेपाल में बाढ़-भूस्खलन से जनहानि पर मुख्यमंत्री साय ने जताया दुख, कहा- आपदा की घड़ी में पूरा भारत नेपाल के साथ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में दिवंगत लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है भारत
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आपदा की इस कठिन घड़ी में पूरा भारत एकजुटता के साथ नेपाल के पीड़ितों के साथ खड़ा है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए संकट की इस घड़ी में हर संभव सहयोग और मानवीय एकजुटता की भावना पर जोर दिया।
भगवान पशुपतिनाथ से की प्रार्थना
मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोकसंतप्त परिवारों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने तथा लापता लोगों के सकुशल होने की कामना की।






