छत्तीसगढ़

कोरबा में बारिश ने बढ़ाई मुसीबत, 40 से ज्यादा घरों में घुसा पानी; परिवार रातभर करते रहे मशक्कत

Advertisement

मुड़ापार के चिमनी भट्ठा इलाके में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, घरेलू सामान खराब होने से लोगों को नुकसान

कोरबा। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नालों के उफान पर आने और कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इसी बीच कोरबा शहर के मुड़ापार स्थित चिमनी भट्ठा इलाके में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति गंभीर हो गई।

40 से ज्यादा घरों में घुसा पानी

बताया जा रहा है कि चिमनी भट्ठा क्षेत्र में बारिश का पानी भरने से 40 से अधिक घर प्रभावित हुए हैं। कई मकानों के भीतर पानी पहुंच गया, जिसके बाद लोगों को बाल्टी, जग और अन्य साधनों से घर के अंदर जमा पानी बाहर निकालना पड़ा।

जलभराव के कारण इलाके में रहने वाले परिवारों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटे बच्चों वाले परिवारों की मुश्किलें और बढ़ गईं।

घर का सामान भी हुआ प्रभावित

बारिश का पानी घरों में घुसने से खाद्य सामग्री के साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुओं के खराब होने की बात सामने आई है। अचानक पानी भरने के कारण लोगों को सामान सुरक्षित स्थान पर रखने का भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाया।

हर साल जलभराव से परेशान हैं रहवासी

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बारिश के मौसम में इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है। कई परिवारों का कहना है कि हर साल बारिश के दौरान घरों में पानी घुसने से उन्हें परेशानी और आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है।

वीडियो आया सामने

जलभराव की स्थिति का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इलाके में पानी भरा हुआ दिखाई दे रहा है। लोगों को घरों से पानी निकालने के लिए मशक्कत करते देखा जा सकता है।

लगातार बारिश के बीच स्थानीय लोगों ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की है, ताकि हर बारिश में उन्हें इसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button