छत्तीसगढ़

राष्ट्रपति से मुलाकात कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थी और शिक्षक, मुख्यमंत्री साय से की सौजन्य भेंट

Advertisement

विद्यार्थियों ने साझा किए राष्ट्रपति भवन के अनुभव, मुख्यमंत्री ने प्रतिभा और उपलब्धि पर दी बधाई

रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ लौटे प्रदेश के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की। इस दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यात्रा और राष्ट्रपति के साथ हुए आत्मीय संवाद के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए।

राष्ट्रपति भवन का अनुभव विद्यार्थियों के लिए रहा यादगार

मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्यार्थियों से उनकी यात्रा और राष्ट्रपति से मुलाकात के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मिलना उनके लिए जीवन के सबसे यादगार और अविस्मरणीय अवसरों में से एक रहा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ने बेहद सहज और आत्मीय वातावरण में उनसे बातचीत की तथा उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान और मान को नई ऊंचाई दी है।

राष्ट्रपति भवन भ्रमण के अनुभव भी किए साझा

मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन के भ्रमण और वहां बिताए विभिन्न पलों से जुड़े अनुभव भी मुख्यमंत्री को सुनाए। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति से संवाद को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि इस मुलाकात ने उनके भीतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को हासिल करने का नया उत्साह पैदा किया है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे अवसर युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने तथा प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button