रायगढ़

धरमजयगढ़ में अवैध कबाड़ दुकान पर पुलिस की रेड, 800 किलो स्क्रैप और पिकअप जब्त

Advertisement

ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई, करीब 5.50 लाख रुपये का सामान जब्त; चोरी के माल की खरीद-बिक्री पर रोक लगाने पुलिस का अभियान जारी

रायगढ़। जिले में चोरी के माल की खरीद-बिक्री और खपत पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध कबाड़ दुकान के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पीपरमार चौक स्थित एक कबाड़ दुकान में दबिश देकर करीब 800 किलोग्राम लोहे और टीन का स्क्रैप तथा एक पिकअप वाहन जब्त किया है। पुलिस के अनुसार जब्त कबाड़ की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये, जबकि पिकअप वाहन की कीमत करीब 5 लाख रुपये है। कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई।

कबाड़ दुकान की निगरानी के दौरान मिली सूचना

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के साथ चोरी के सामान की खरीद-बिक्री और अवैध खपत को रोकने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अवैध कबाड़ के परिवहन और क्रय-विक्रय पर भी निगरानी रखी जा रही है।

धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने क्षेत्र में संचालित कबाड़ दुकानों और कबाड़ के परिवहन पर नजर रखने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया था। इसी दौरान पुलिस को पीपरमार चौक में संचालित एक कबाड़ दुकान के संबंध में सूचना मिली।

सूचना पर पुलिस टीम ने दुकान में दी दबिश

सूचना के आधार पर पुलिस टीम गवाहों के साथ पीपरमार चौक पहुंची और संबंधित कबाड़ दुकान में रेड कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक मौके पर एक व्यक्ति लोहे और टीन के सामान के साथ मिला।

पूछताछ में उसने अपना नाम मनतोष यादव, पिता स्वर्गीय सदर राम यादव, उम्र 30 वर्ष, निवासी नीचेपारा धरमजयगढ़, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ बताया।

इसके बाद पुलिस टीम ने दुकान की तलाशी ली। जांच के दौरान दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में लोहे और टीन का स्क्रैप मिला।

दुकान और पिकअप से मिला 800 किलो स्क्रैप

पुलिस के अनुसार कबाड़ दुकान के भीतर करीब 500 किलोग्राम लोहे और टीन का स्क्रैप पाया गया। इसके अलावा पिकअप वाहन क्रमांक CG-13 AB 6317 में करीब 300 किलोग्राम स्क्रैप लोड मिला।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button