रायगढ़
Raigarh Crime News: केलो डेम के पास युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, तीसरे आरोपी की तलाश जारी
रायगढ़। केलो डेम के पास घूमने गए युवक-युवती के साथ मारपीट कर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।
तीन आरोपियों ने मिलकर वारदात को दिया अंजाम
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। घटना में युवक-युवती के साथ मारपीट कर उनका मोबाइल और नकदी लूटने का आरोप है।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस फरार तीसरे आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।






