Crime News: मारपीट की घटना को लूटपाट बताकर दर्ज कराई रिपोर्ट, जांच में नहीं हुई पुष्टि

पूर्व रंजिश के चलते आरोपियों को फंसाने का आरोप; प्रार्थी ने शपथ पत्र देकर स्वीकार की बढ़ा-चढ़ाकर शिकायत करने की बात
कोतवाली थाना क्षेत्र में मारपीट की घटना को लूटपाट का रूप देकर रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पुलिस की विवेचना के दौरान लूटपाट की पुष्टि नहीं होने पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6) को हटा दिया गया है। अब पुलिस मामले में विधि अनुसार आगे की कार्रवाई कर रही है।
जांच में लूटपाट की पुष्टि नहीं
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के दौरान प्रार्थी से पूछताछ की गई और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर घटना में लूटपाट होने की पुष्टि नहीं हुई।
पूर्व रंजिश के चलते झूठी रिपोर्ट कराने की बात स्वीकारने का दावा
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी ने पूर्व रंजिश के कारण आरोपियों को फंसाने की नीयत से लूटपाट की बढ़ा-चढ़ाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की बात स्वीकार की। इस संबंध में प्रार्थी की ओर से शपथ पत्र भी प्रस्तुत किया गया है।
लूटपाट से संबंधित धारा हटाई गई
विवेचना में मिले तथ्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने लूटपाट से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(6) को हटाकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






