ऑपरेशन आघात: गांजा तस्करी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 3 किलो गांजा जब्त

ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर आ रहा था आरोपी, खरीदार ने ₹14,850 ट्रांसफर कर मंगाया था मादक पदार्थ
रायगढ़। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत पुसौर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में नाकेबंदी कर ओडिशा से मोटरसाइकिल के जरिए गांजा लेकर आ रहे एक आरोपी को करीब तीन किलो गांजा के साथ पकड़ा। मामले की विवेचना के दौरान गांजा मंगाने वाले खरीदार की पहचान कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
मोबाइल पर संपर्क कर मंगाया था गांजा
पुलिस की पूछताछ और विवेचना में सामने आया कि गांजा खरीदने वाले आरोपी ने करीब तीन किलो गांजा मंगाने के लिए तस्करी के आरोपी से मोबाइल फोन पर संपर्क किया था। इसके बदले उसने 14,850 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए थे।
तस्करी के नेटवर्क पर पुलिस की कार्रवाई
पुसौर पुलिस ने ग्राम बड़े भंडार में नाकेबंदी के दौरान ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से करीब तीन किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए गांजा मंगाने वाले खरीदार का पता लगाया और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।






