छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Alert: चक्रवात ‘मुरासु’ से बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम, बस्तर के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

Advertisement
Advertisement Carousel

प्रदेश के 15 जिलों में यलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी; 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘मुरासु’ के प्रभाव से मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, बारिश और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। संभावित खराब मौसम को देखते हुए बस्तर संभाग के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और रायपुर-दुर्ग सहित 15 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

बस्तर संभाग के 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार बस्तर संभाग के बस्तर, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में भारी बारिश की आशंका है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ मौसम खराब रह सकता है। इसी को देखते हुए इन पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

रायपुर-दुर्ग समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

वहीं राजधानी रायपुर और दुर्ग सहित प्रदेश के 15 जिलों में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी व्यक्त की है।

राजधानी रायपुर में भी बारिश के आसार

मौसम में बदलाव का असर राजधानी रायपुर में भी देखने को मिल सकता है। यहां तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवा, गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खुले स्थानों पर रहने से बचने की जरूरत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button