छत्तीसगढ़

Jashpur Helmet Bank : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ, 1000 हेलमेट से हुई शुरुआत

Advertisement

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकने और दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस ने हेलमेट बैंक की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को जशपुर पुलिस लाइन में इस पहल का शुभारंभ किया। हेलमेट बैंक में शुरुआती तौर पर 1000 हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं।

जरूरतमंदों को अस्थायी रूप से मिलेगा हेलमेट

इस पहल के तहत ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को अस्थायी रूप से हेलमेट उपलब्ध कराया जाएगा, जिनके पास यात्रा के दौरान हेलमेट नहीं है। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित सफर के लिए प्रेरित करना और हेलमेट के अभाव में होने वाली दुर्घटनाओं में गंभीर चोट या जनहानि की आशंका को कम करना है।

मुख्यमंत्री ने की यातायात नियमों के पालन की अपील

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर पुलिस की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल यातायात नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है।

मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। उन्होंने सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझने का संदेश दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button