रायगढ़
ऑपरेशन अंकुश के तहत दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 29 जुआरी गिरफ्तार

Advertisement
रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने खरसिया के रानीसागर और कोतरारोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम तारापुर में संचालित दो अलग-अलग जुआ फड़ों पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई में पुलिस ने कुल 29 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे और जुआ फड़ों से कुल 9 लाख 500 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
एसएसपी के निर्देश पर गठित हुई विशेष टीम
एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन और एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन में सीएसपी रायगढ़ राहुल उइके एवं ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।



