मनोरंजन

25 साल बाद फिर साथ दिखेंगे ऋतिक-करीना? करण जौहर के वीडियो ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता

Advertisement
Advertisement Carousel

करण जौहर की सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ को रिलीज हुए 25 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिल्म के किरदार आज भी दर्शकों के बीच खास पहचान रखते हैं। खासतौर पर ऋतिक रोशन के रोहन और करीना कपूर के पू वाले किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब एक बार फिर दोनों सितारों की जोड़ी को साथ देखने की चर्चा तेज हो गई है।

करण जौहर के वीडियो ने खींचा ध्यान

दरअसल, करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें करीना कपूर और ऋतिक रोशन की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो सामने आने के बाद दोनों सितारों के प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ गई है।

‘कभी खुशी कभी गम’ की आई याद

यह वीडियो एक विज्ञापन से जुड़ा है, लेकिन इसका अंदाज साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ की याद दिलाता है। फिल्म में पू और रोहन की जोड़ी ने दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता हासिल की थी। करण जौहर के इस वीडियो ने एक बार फिर पुरानी यादें ताजा कर दी हैं और फैंस दोनों को साथ देखने को लेकर उत्साहित हैं।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button