Uncategorised

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर नक्सली मुठभेड़ जारी, एक जवान शहीद, तीन नक्सली ढेर

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर । छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर के दुर्गम इलाके में शुक्रवार सुबह से नक्सली और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में अब तक तीन नक्सली ढेर हुए हैं, जबकि एक जवान शहीद हो गया। इसके अलावा, एक जवान को गंभीर स्थिति में एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एके-47 और एक इंसास राइफल बरामद की है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा है और दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।

मुठभेड़ में शामिल होने वाली टीम के बारे में सूत्रों का कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस का विशेष दस्ते सी-60 ने यह ऑपरेशन चलाया। अबूझमाड़ के दुर्गम इलाके में सर्चिंग और डोमिनेटिंग ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सटीक जानकारी मिली, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

इससे पहले, गुरुवार को बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर उधम सिंह मारा गया था। वहीं, 46 लाख रुपये के इनामी 12 माओवादी ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। इसमें आठ महिला नक्सली भी शामिल थीं। ये सभी माओवादी संगठन के ‘साउथ सब जोनल ब्यूरो’ से जुड़े थे।

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस को एक एके-47 राइफल, दो सेल्फ लोडिंग राइफल, 250 जिलेटिन स्टिक, 400 डेटोनेटर, बारूद से भरा प्लास्टिक ड्रम और कॉर्डेक्स वायर सौंपा। अधिकारियों ने बताया कि सभी को तत्काल 5-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी और राज्य सरकार की नीति के तहत उनका पुनर्वास किया जाएगा।

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 से अब तक 888 नक्सलियों ने मुख्यधारा में वापसी की, जबकि 1,163 को गिरफ्तार किया गया और मुठभेड़ों में 231 नक्सली मारे गए। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि दूरस्थ इलाकों में सुरक्षा कैंप, बेहतर सड़क संपर्क और लगातार सफल नक्सल विरोधी अभियानों के कारण माओवादी संगठन का आधार लगातार सिकुड़ रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button