रायगढ़

03 नकबजन पकड़ाये-स्कूल से कम्प्युटर सेट, फैन चोरी करने वाले 03 आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा ..आरोपियों से चोरी के ₹40,000 के सामान बरामद, भेजे गये रिमांड पर .!!

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-आज दिनांक 19.07.2020 को घरघोड़ा पुलिस द्वारा शा0उ0मा0 वि0 घरघोडा से कम्प्युटर सिस्टम,युपीएस,सिलिंग फैन चोरी कर ले जाने वाले 03 चोरों को पकडा गया है।आज शाम आरोपियों को संबंधित नकबजनी के अपराध क्रमांक 54/2020 धारा 457, 380 IPC में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया। जिले में चोरी, नकबजनी के खुलासा के क्रम में आज घरघोड़ा पुलिस द्वारा करीब 04 माह पूर्व घरघोड़ा बालक हाई स्कूल में चोरी के तीन आरोपियों को चोरी की मशरूका के साथ पकड़ा गया है।

आरोपियों द्वारा लॉक डाउन दौरान दिनांक 21.03.2020 से 23.03.2020 के बीच बंद विद्यालय से. 1.कम्प्युटर सिस्टम (मानिटर बोर्ड माउस सीपीयु 02 स्पीकर) 2. युपीएस 3. सिलिंग फैन 4 नग को चोरी कर ले गये थे। स्कूल के प्राचार्य के रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अप.क्र. 54/2020 धारा457,380IPC पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी कि आज मुखबिर सूचना पर आरोपी *मुरली यादव, बरत पैकरा और रवि सिदार* को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ कर चोरी गये कम्प्युटर सिस्टम,युपीएस,सिलिंग फैन कीमती 40,000 रूपये का जप्त किया गया है, आरोपियों को आज दोपहर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

आरोपी 1- बरतराम पैकरा पिता मन्धर पैंकरा उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 नवापारा घरघोडा
2- बब्लू उर्फ रवि सिदार पिता विजय सिदार उम्र 28 साल निवासी वार्ड क्रमांक 06 नवापारा घरघोड़ा
3- मुरली यादव पिता स्व. तेजराम यादव उम्र 30 साल निवासी वार्ड क्रमांक 06 नवापारा घरघोड़ा

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button