रायगढ़

विधायक प्रकाश नायक पहुँचे महापल्ली,धरने पर बैठें कांग्रेसियों का बढ़ाया मनोबल…।।

सिंहघोष/रायगढ़-06.8.21-रासायनिक खाद की समस्या को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जिले भर में धरना प्रदर्शन किया गया।इस एकदिवसीय धरना प्रदर्शन में बैठें पूर्वांचल महापल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक पहुँचे।शुक्रवार को दोपहर में महापल्ली पहुँचकर विधायक श्री नायक ने धरना प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कथनी और करनी में अंतर है। केंद्र सरकार जो कहती है वह करती नहीं है।शुरू से ही उसके कथनी और करनी में अंतर देखा जा सकता हैं।रासायनिक खाद की समस्या को लेकर आज पूरे देश भर के किसान परेशान हैं।इनकी समस्याओं को नजर अंदाज किया जाना सरासर गलत है और इसका परिणाम आने वाले समय में देखने को मिलेगा।
इस धरना प्रदर्शन को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्याधर पटेल, वासु प्रधान,सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्वांचल क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता अनवर हुसैन,रवि गुप्ता,सुरेंद्र,सूरत पटेल,सरोज गुप्ता,टीकाराम पटेल,टेकचंद गुप्ता,बोधराम,मिथिलेश,प्रदीप,व कार्तिकराम साव सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button