रायगढ़

युवा विधायक प्रकाश नायक ने विधानसभा सत्र में उठाया रायगढ़ मेडिकल कॉलेज भवन के अधूरे निर्माण कार्य का मामला…।अधूरे भवन निर्माण की वजह से मेडिकल कॉलेज में नही लग रही जरूरी मशीनें,मरीजों को नही मिल रहा लाभ….।सत्र के दौरान सवाल उठाकर शासन का किया ध्यानाकर्षण….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-१६.०३.२२-
विधानसभा में शुरू से ही मुखर रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक ने इस बार जिले के महत्वपूर्ण मेडिकल कॉलेज भवन के अधूरे निर्माण कार्य को लेकर सवाल उठाया है।भाजपा शासन काल में करीब 7 साल पहले शुरू हुए मेडिकल कॉलेज में अभी भी भवन निर्माण कार्य पूरे नही होने से जहाँ जरूरी मशीनें नही लग पा रही है,वही रायगढ़ जिले के मरीजों को उसका लाभ नही मिल पा रहा है।चूंकि वर्तमान में केजीएच बिल्डिंग जर्जर हालत में है ऐसे में वहाँ दाखिल मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।खासकर इस अस्पताल में डिलीवरी के लिए आई महिलाओं को काफी दिक्कतें हो रही है।मेडिकल कॉलेज भवन में इस डिलीवरी वॉर्ड के शिफ्ट होने से यहाँ के मरीजों को परेशानियों से निजात मिलती।रायगढ़ विधायक ने इसे पूरे गंभीरता से लेते हुए बुधवार को विधानसभा बजट सत्र के दौरान अपनी बातें रखते हुए इस ओर शासन का ध्यानआकृष्ट कराया।
रायगढ़ विधायक ने सदन में पूछा कि रायगढ़ में स्थित मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण एवं अन्य कार्यों हेतु प्रशासकीय स्वीकृति कितनी-कितनी लागत से कब-कब जारी की गई?प्रशासकीय स्वीकृति उपरांत निर्माण कार्य पूर्णता की तिथी क्या है?वर्तमान में भवन निर्माण एवं अन्य कार्य की स्थिति क्या है।भवन व अन्य निर्माण कार्य समय सीमा में नही किये जाने की स्थिति में संबंधित एजेंसी के विरुद्ध क्या कार्यवाही की गई और कब तक भवन व अन्य निर्माण कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।
यहां यह बताना लाजमी होगा कि जब से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हुआ है तब से भवन निर्माण कार्य में बरती जा रही मनमानी तथा लेटलतिथि सहित यहाँ मिलने वाली अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सुर्खियों में रह है।शुरू से लेकर अभी तक अखबार की सुर्खियों में बना हुआ है।खासकर मेडिकल कॉलेज अधूरे भवन निर्माण कार्य की वजह से कई जरूरी मशीनें नही लग पा रही है और मरीजों को उसका लाभ नही मिल पा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button