बढ़ते प्रदूषण का इलाज कौन करेगा-बजरंग अग्रवाल

सिंहघोष/रायगढ़- रायगढ़ पर्यावरण मित्र बजरंग अग्रवाल रायगढ़ की जनता से आग्रह किया है कि अब समय आ गया है की सम्भल जाए आप लोग दो-दो बीमारी का सामना कर रहे हैं एक तो करोना वायरस दूसरा बहुत अधिक मात्रा में प्रदूषण। आप लोग मास्क पहने तभी शायद बच पाएंगे क्योंकि करोना का तो वैक्सीन आने के बाद इलाज हो जाएगा किंतु रायगढ़ में फैले मानक से कई गुना अधिक इस वायु प्रदूषण का इलाज होगा ?इसका इलाज कौन करेगा ? पर्यावरण अधिकारी तो चैन की बंसी बजा कर सो रहे हैं। आइए एक दिन चलते हैं पर्यावरण विभाग और अधिकारी को लेकर मोटरसाइकिल में घुमाते और दिखाते हैं कि रायगढ़ में कितना प्रदूषण फैला हुआ है प्रदूषण अधिकारी रायगढ़ छोड़ कर अपने घर की ओर चले जाते हैं और घर में आराम फरमाते हैं उनको रायगढ़ की कोई चिंता नहीं है कलेक्टर साहब ने कहा था प्रदूषण नापने के यंत्र लगाने के लिए किंतु आज तक उनके द्वारा नहीं लगाए गए हैं अब समय आ गया है पूरे रायगढ़ की शहर की जनता को एक होकर प्रदूषण अधिकारी को बताना पड़ेगा आपका दायित्व प्रदूषण न फैले उसके लिए आपको छत्तीसगढ़ सरकार वेतन देती है ना कि प्रदूषण फैलाने के लिए।












