क्या सिक्का अब चलन में नहीं रहा.? विमल चौधरी

सिंहघोष/रायगढ़. पिछले कुछ वर्षों से सिक्के के प्रति लोगों की उदासीनता देखने को मिल रही है। कई व्यापारी व ग्राहक सिक्के लेने से सीधे मना कर रहे हैं, विशेषकर एक,दो और 10 के सिक्के बिल्कुल भी रायगढ़ में चलन में नहीं है , ऐसी स्थिति में लोगों के लिए आखरी उम्मीद सिक्के जमा करने हेतु बैंक होती है! किंतु बैंक में भी सिक्के लेने से मना कर दिए जा रहे हैं, इस संबंध में रायगढ़ के एक प्रतिष्ठित बैंक के मैनेजर से जब चर्चा की गई तो उन्होंने भी अपनी बाध्यता पर प्रकाश डालते हुए कहां की हमें भी अपने ऊपर अधिकारी द्वारा सिक्के एकदम कम लेने के लिए दवाब डाला जाता है, ऐसी स्थिति में हम भी ₹100 से अधिक के सिक्के लेने में असमर्थ है। रायगढ़ के नवनियुक्त कलेक्टर मैडम रानू साहू जी का रायगढ़ की धरा में स्वागत करते हुए उनसे मैं यही अपील करना चाहता हूं की अपने कार्य की शुरुआत आर्थिक वैमनस्यता को दूर करने से करें क्योंकि जब अर्थतंत्र ही बिगड़ी स्थिति में रहेगी तो व्यापारिक और सामाजिक स्थिति कैसे नियंत्रण में रहेगी इसलिए प्रशासन से यही अपेक्षा रखते हैं कि वह बैंक, व्यापारी और उपभोक्ताओं के बीच आवश्यक बैठक कर सिक्कों को चलन में रखने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश तय करें या यह घोषणा करें की सिक्के अब विधि मान्य नहीं रहे। ऐसी स्थिति में लोग सिक्कों के लेने और देने के लिए किसी को भी मना कर सकें ! जहां तक हमारी जानकारी के अनुसार रिजर्व बैंक की मान्यता अनुसार सिक्के विधि मान्य है।












