विधायक प्रकाश नायक की दो टूक, गांधी गंज से टैक्स लेना बंद करे निगम…।।

सिंहघोष/रायगढ़-05.09.23-नगर निगम रायगढ़ अपने तुगलकी फरमानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है। कुछ ऐसा ही आदेश जारी कर निगम प्रशासन ने पिछले लगभग चार-पांच दिनों से गांधीगंज में खड़ी वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने की सहमति दे दी थी। जिसके बाद से कुछ कतिपय लोगों के द्वारा गांधी गंज में खड़े होने वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा था जिसकी सूचना मोहल्ले वालों ने विधायक प्रकाश नायक और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनिल शुक्ला को युवा कांग्रेस नेता आशीष शर्मा के माध्यम से दी।
आपको बता दे जिला प्रशासन ने गांधी गंज मैदान को फ्री पार्किंग घोषित किया था। लेकिन अचानक वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की बात सामने आई।तो स्थानीय लोग परेशान हो उठे,फिर उनके द्वारा इस विषय की जानकारी संवेदनशील विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक को दी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगम को तत्काल आदेशित किया कि वो गांधी गंज से वसूले जा रहे पार्किंग शुल्क को लेना तत्काल प्रभाव से बंद करे।
ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस विषय में एक आवेदन मोहल्ले वासियों से साइन करा कर कांग्रेस नेता आशीष शर्मा ने अध्यक्ष अनिल शुक्ला के साथ महापौर को भी दिया है।
महापौर श्रीमती जानकी काटजू ने जल्द ही उन्हे कार्रवाई करने की बात कही है।