रायगढ़

उधारी रकम मांगने पर दो युवकों ने किया पिता-पुत्र पर टांगी से हमला ।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर, जुटमिल पुलिस की कार्यवाही …

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- कयाघाट जुटमिल में रहने वाला संजय टण्डन पिता अनिल टण्डन उम्र 25 वर्ष दिनांक 19-07-2020 की रात अपने मोहल्ले के संजय शुक्ला और सोनू उर्फ आकाश साहू को 100 रूपये उधार दिया था। उसी उधारी रूपये को मांगने पर दोनों संजय टण्डन से झगड़ा करते थे और इसी बात को लेकर दिनांक 24-07-2020 के रात्रि संजय शुक्ला और सोनू साहू, संजय टंडन के घर आये और उसके घर के बाहर गाली गलौच करने लगे । उसी समय संजय बाहर से आया तो उसे आरोपी संजय शुक्ला,संजय टंडन पर टांगी से वार किया जो संजय टंडन के माथे पर लगा। झगड़ा, मारपीट को सुनकर संजय का पिता अनिल टंडन बाहर निकला और उनसे टांगी छिनने का प्रयास किया तो सोनू उर्फ आकाश साहू संजय टंडन के पिता पर टांगी से वार कर दिया। दोनों पिता-पुत्र का मुलाहिजा कराया गया,मेडिकल रिपोर्ट पर से आरोपीगण के विरूद्ध अप.क्र. 515/2020 धारा 307,294,506,323,34 IPC पंजीबद्ध कर आज दोनों आरोपी *संजय शुक्ला पिता जितेन्द्र शुक्ला उम्र 18 साल, सोनू उर्फ आकाश साहू पिता शिव कुमार साहू उम्र 19 साल दोनों कयाघाट पुलिस चौकी जुटमिल* को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। घायल दोनों पिता-पुत्र की स्थिति खतरे से बाहर है

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button