Uncategorised

अकलतरा में सड़क हादसे में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने जताया हत्या का संदेह

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय नवविवाहिता पूजा केवट की मौत हो गई, जबकि उसके पति राहुल साहू (25) और देवर प्रकाश साहू (24) घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, बिलासपुर से लौटते समय अकलतरा ओवरब्रिज के पास बाइक का बैलेंस बिगड़ने से तीनों सड़क पर गिर पड़े और पीछे से आ रहे ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पूजा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पूजा के पिता सुखीराम ने इस घटना को हादसा मानने से इनकार करते हुए दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अस्पताल व थाने में हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया।

थाना प्रभारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच, घटनास्थल निरीक्षण और पीएम रिपोर्ट में मामला सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है। बीएनएनएस की धारा 194 के तहत केस दर्ज कर जांच जारी है।


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button