Uncategorised
सीतापुर विधायक के ड्राइवर पर आदिवासी युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप, मामला दर्ज

सीतापुर में विधायक रामकुमार टोप्पो के ड्राइवर उमेश प्रधान के खिलाफ 29 वर्षीय आदिवासी युवती ने छेड़छाड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि 9 अगस्त को सहेली के घर जाते समय आदर्शनगर हनुमान चौक पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे पकड़कर छेड़ा, और विरोध करने पर 3-4 थप्पड़ मारे।
युवती का कहना है कि घटना के बाद वह अपनी शिकायत लेकर विधायक से मिलने पहुंची, लेकिन उन्होंने ड्राइवर का पक्ष लिया।
पुलिस ने उमेश प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(2), 115(2) और 74 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं, विधायक ने आरोपी ड्राइवर को अपने कार्यालय से हटा दिया है।












