छत्तीसगढ़राज्यरायगढ़

09 जुआरियों को धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा, फड से 4700 रूपये की जप्ती …कोड़ातराई के 02 युवकों को कत्ता लेकर घूमते हुए जुटमिल पुलिस ने पकड़ा .।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- पुलिस चौकी जुटमिल स्टाफ द्वारा आज दिनांक 21.06.2020 को कोडातराई पुसौर चौक एवं देशी शराब भट्टी कोडातराई के पास दो युवकों को कत्ता लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़े।आरोपी देवधर यादव पिता गणेश यादव उम्र 28 वर्ष सा. कोडातराई चौकी जूटमिल एवं आरोपी चाणक्य शर्मा पिता विरेन्द्र शर्मा 25 साल निवासी कोड़ातराई से एक-एक लोहे का कत्ता जप्त किया गया है।दोनों पर पृथक-पृथक धारा 25,27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है।

धरमजयगढ पुलिस द्वारा दिनांक 20.06.2020 के शाम पतरापारा अवतार गैरेज के पास जुआ खेल रहे जुआडियान 1.अवतार सिंह सिदार पिता जीत सिंह सिदार उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07 पतरापारा धरमजयगढ, 2.मनोज सारथी पिता मोहित राम सारथी उम्र 30वर्ष सा.वार्ड क्रमांक 08 पतरापारा, 3.गौरी शंकर पिता स्व.मानसिंह सोनी उम्र 28वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 04 पतारापारा, 4.ओम प्रकाश माणिकपुरी पिता स्व.मनुलाल उम्र 26वर्ष वार्ड क्रमांक 08 पतरापारा, 5.हबिल किस्पोट्टा पिता भम्भड किस्पोट्टा उम्र 42वर्ष साकिन मेढरमार, 6.संतोष कुमार निषाद पिता पुस्तम राम निषाद उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड क्रमांक 07 पतरापारा को 52 पत्ते ताश से जुआ खेलते हुए पकडे,जिनके पास व फड से कुल जुमला रकम 3100 रूपये 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है।आज दिनांक 21/06/2020 के सुबह करीब 11.30 बजे धरमजयगढ़ कालोनी में जुआ खेल रहे 1.रविन्द्र बैरागी पिता खिरोद बैरागी उम्र 47 वर्ष सकिन धरमजयगढ कालोनी, 2.सुधीर राय पिता जगबंधु राय उम्र 72 वर्ष साकिन धरमजयगढ कालोनी, 3.हिमांशु मल्लिक पिता कृष्णपद मल्लिक उम्र 39 वर्ष साकिन शाहपुर कालोनी को धरमजयगढ़ पुलिस ने पकड़ा, जिनके पास एवं फड से जुमला रकम 1600 रूपये,ताश की 52 पत्ती,एक प्लास्टिक का बोरा जप्त किया गया है।आरोपियों पर थाना धरमजयगढ़ में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है ।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button