छत्तीसगढ़
कोरबा : तेज रफ्तार ट्रेलर रेलिंग तोड़कर गार्डन में पलटा, बड़ा हादसा टला

सर्वमंगला चौक के पास देर रात हुआ हादसा, कोयला लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा
कोरबा। जिले के सर्वमंगला चौक के पास बुधवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। कोयला लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए गार्डन में घुस गया और पलट गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा देर रात हुआ, जब ट्रेलर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रेलर रेलिंग तोड़ते हुए सीधे गार्डन में जा पलटा। दुर्घटना के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







