Uncategorised

Chhattisgarh Weather Alert : रायपुर समेत प्रदेश में बारिश का दौर जारी, बिलासपुर की निचली बस्तियों में भरा पानी

Advertisement

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया, मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना

रायपुर। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण बिलासपुर जिले की निचली बस्तियों में पानी भर गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है।

राज्य में अब तक 293.6 मिमी बारिश दर्ज

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, प्रदेश में 1 जून से 17 जुलाई तक औसतन 293.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। यह प्रदेश में होने वाली सामान्य वर्षा का करीब 81 प्रतिशत है।

मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे लगे ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button