Uncategorised

Japan Open 2026 : पीवी सिंधु पहली बार जापान ओपन के फाइनल में, चेन यूफेई को हराकर रचा इतिहास

Advertisement

सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन, चीन की चेन यूफेई चोट के कारण मैच से हटीं; 19 जुलाई को खेलेंगी खिताबी मुकाबला

टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में इतिहास रचते हुए पहली बार फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में सिंधु ने चीन की ओलंपिक चैंपियन चेन यूफेई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया। सिंधु ने पहला गेम 21-19 से अपने नाम किया और दूसरे गेम में 15-10 की बढ़त बना ली थी, तभी हैमस्ट्रिंग चोट के कारण चेन यूफेई को मुकाबले से हटना पड़ा।

टूटा हार का सिलसिला

यह मुकाबला सिंधु के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था, क्योंकि चेन यूफेई के खिलाफ पिछली कई भिड़ंतों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस बार सिंधु ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल का टिकट हासिल कर लिया और अपने करियर में पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंचने का गौरव हासिल किया।

19 जुलाई को होगा खिताबी मुकाबला

अब 19 जुलाई को होने वाले फाइनल में पीवी सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची और इंडोनेशिया की कुसुमा वर्दानी के बीच खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल की विजेता से होगा। सिंधु के पास इस प्रतिष्ठित सुपर-750 खिताब को पहली बार जीतने का सुनहरा अवसर होगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button