छत्तीसगढ़
CSMCL भ्रष्टाचार मामला: अनवर ढेबर की जमानत याचिका हुई स्वीकार, सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगा जवाब

Advertisement
छत्तीसगढ़ के भ्रष्टाचार मामले में अनवर ढेबर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से 3 जून तक जवाब मांगा है। इससे पहले 13 मई को हाईकोर्ट ने याचिका खारिज की थी।
छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े भ्रष्टाचार और अवैध कमीशन मामले में अनवर ढेबर ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनवर की याचिका स्वीकार करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार से इस मामले में 3 जून तक जवाब मांगा है। इससे पहले 13 मई को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अनवर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।





