Uncategorised

Currency Update : देश में जल्द शुरू होगा 10 और 20 रुपये के पॉलीमर नोटों का परीक्षण, RBI के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Advertisement

नई दिल्ली। देश में जल्द ही 10 रुपये और 20 रुपये के पॉलीमर बैंक नोटों का परीक्षण शुरू किया जा सकता है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत इन दोनों मूल्यवर्ग के पॉलीमर नोटों को फील्ड ट्रायल के लिए जारी किया जाएगा।

पहले चरण में जारी होंगे 2 अरब पॉलीमर नोट

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए बताया कि परीक्षण के पहले चरण में 10 रुपये और 20 रुपये के एक-एक अरब पॉलीमर नोट जारी किए जाएंगे। ट्रायल के परिणामों के आधार पर इनके नियमित प्रचलन को लेकर आगे निर्णय लिया जाएगा।

कागजी नोटों से ज्यादा टिकाऊ होने की उम्मीद

वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि आरबीआई ने पॉलीमर नोटों के परीक्षण का प्रस्ताव सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी प्रदान कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय अध्ययनों के अनुसार पॉलीमर नोट सामान्य कागजी नोटों की तुलना में अधिक समय तक चलते हैं।

पॉलीमर नोटों से नोटों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और टिकाऊपन में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है।

कागजी नोट रहेंगे जारी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल पॉलीमर नोटों की शुरुआत शुरुआती चरण में है। इनका नियमित उपयोग शुरू होने के बाद ही डिजिटल भुगतान और अन्य पहलुओं पर प्रभाव का आकलन किया जाएगा।

आरबीआई के अनुसार पॉलीमर नोट मौजूदा कागजी नोटों के साथ ही चलेंगे। सरकार ने यह भी साफ किया है कि फिलहाल देश की पूरी कागजी मुद्रा को पॉलीमर नोटों में बदलने की कोई योजना नहीं है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button