रायगढ़

तीसरे दिन लगातार ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही…..।।

Advertisement
Advertisement Carousel

संजय मार्केट व गांधी गंज पर T-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा लेते 2 आरोपी गिरफ्तार…..।।

सिंहघोष/रायगढ़.23.09.22.वर्तमान में जारी भारत और ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच चल रहे, टी-20 क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की संभावना को देखते हुए एसपी श्री अभिषेक मीना द्वारा थाना प्रभारियों को अपने स्टाफ और मुखबिरों को ऑनलाइन सट्टा पर नजर रखते हुए लगातार कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है जिस पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर के द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों को मुखबिरों एवं विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं एकत्रित कर तत्काल रेड कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं सीएसपी रायगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर टीआई मनीष नागर सहित थाने के विवेचकगण मैच दरमियान अलग-अलग क्षेत्र से जानकारी लिया जा रहा था इस दरमियान कोतवाली पुलिस की एक टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि पाकिस्तान विरुद्ध इंग्लैंड T20 क्रिकेट मैच पर संजय मार्केट एवं गांधी गंज के पास से युवक सट्टा नोट कर रहे हैं जिस पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर दोनों को हिरासत में लिया गया। आरोपी- (1) सलमान अली पिता नासिर अली उम्र 22 वर्ष राजीवनगर जूटमिल (2) नरेश वर्मा पिता स्वर्गीय महावीर वर्मा निवासी शहीद चौक थाना कोतवाली रायगढ़ के कब्जे से पुलिस टीम द्वारा हजारों रुपए के सट्टा पट्टी का हिसाब एवं नगद ₹2800 की जब्ती की गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में 4(क) जुआ एक्ट की कार्यवाही किया जा रहा है। क्रिकेट सट्टा की कार्यवाही में टीआई मनीष नागर, प्रधान आरक्षक सुमन चौहान और आरक्षक विनोद शर्मा की अहम भूमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button