Uncategorised

ACB की बड़ी कार्रवाई : मुआवजा राशि भुगतान के बदले 50 हजार रिश्वत मांगने वाला कलेक्ट्रेट बाबू गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय रायगढ़ की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ एक बाबू को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी बाबू पर आरोप है कि उसने सर्पदंश से हुई मौत के बाद शासन से मिलने वाली मुआवजा राशि को हितग्राही के बैंक खाते में भुगतान कराने के एवज में 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

मामले में हैरान करने वाली बात यह सामने आई कि आरोपी ने रिश्वत की रकम की गारंटी के तौर पर हितग्राही से 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक भी मांगा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एसीबी की कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button