रायगढ़

संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू पहुँची नावापाली,डॉ.नायक को दी श्रद्धांजलि।।

Advertisement
Advertisement Carousel

सिंहघोष/रायगढ़- छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव व कसडोल विधायक सुश्री शकुंतला साहू आज बरमकेला के ग्राम नावापाली पहुँची।यहाँ उन्होंने दिवंगत पूर्व मंत्री डॉ.शक्राजीत नायक को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। स्व.डॉ.नायक के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस मौके पर संसदीय सचिव सुश्री शकुंतला साहू ने स्व.डॉ.नायक के सुपुत्र रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक तथा उनके परिवार वालों से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। संसदीय सचिव व विधायक सुश्री साहू ने कहा कि स्व.डॉ.नायक एक सुलझे हुए नेता थे पार्टी तथा लोगों के लिए समर्पित डॉ.नायक के योगदानों को भुलाया नही जा सकता।उनके जीवन से हमे प्रेरणा लेनी चाहिए।उनका निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।जिसकी भरपाई नही की जा सकती।मुझे इनके निधन से बहुत दुख हुआ है और मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button