Uncategorised

रायगढ़ बैडमिंटन : अंडर-19 राज्य जूनियर रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए चयन स्पर्धा 29 जुलाई को

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। जिला बैडमिंटन संघ रायगढ़ द्वारा अंडर-19 बालक एवं बालिका राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन 29 जुलाई बुधवार को दोपहर 3 बजे से बोईरदादर स्टेडियम, रायगढ़ में किया जाएगा।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए होगा चयन
जिला बैडमिंटन कोच एवं सचिव सौरभ पंडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन प्रतियोगिता आगामी 9 से 13 अगस्त तक राजनांदगांव में आयोजित होने वाली अंडर-19 बालक एवं बालिका राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता तथा जांजगीर-चांपा में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के लिए मान्य होगी। जांजगीर-चांपा प्रतियोगिता के लिए अलग से चयन स्पर्धा आयोजित नहीं की जाएगी।

एकल वर्ग में होगी प्रतियोगिता
चयन प्रतियोगिता अंडर-19 बालक एवं बालिका एकल वर्ग में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता फेदर शटलकॉक से खेली जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी रायगढ़ जिला बैडमिंटन संघ की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन प्रवेश दर्ज करा सकते हैं।

प्रवेश शुल्क और अंतिम तिथि निर्धारित
खिलाड़ियों के लिए ऑनलाइन प्रविष्टि की अंतिम तिथि 28 जुलाई दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। वार्षिक पंजीयन शुल्क 200 रुपये (एकमुश्त) एवं प्रतियोगिता प्रवेश शुल्क 800 रुपये रखा गया है।

विजेता खिलाड़ियों को मिलेगा सीधा प्रवेश
चयन प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राजनांदगांव में होने वाली अंडर-19 राज्य जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुख्य ड्रॉ में सीधे प्रवेश दिया जाएगा। वहीं अन्य पात्र खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के क्वालीफायर में भाग लेने के लिए नामांकित किया जा सकेगा।

खिलाड़ियों से समय पर पहुंचने की अपील
आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता शुरू होने के निर्धारित समय से पहले रिपोर्ट करने और समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करने की अपील की है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button