Uncategorised
कोतवाली पुलिस ने चाकूबाजी के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़। बीते 14 मई को शनि मंदिर के पास मामूली विवाद में फल विक्रेता पर चाकू से हमला करने वाले फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 14 मई को शनि मंदिर के पास फल की दुकान लगाने वाले बलराम यादव पर मामूली कहासुनी के बाद अफसर खान ने चाकू से हमला कर दिया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था और पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।
कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी अफसर खान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।







