Uncategorised

HDFC Bank Update : 24 से 26 जुलाई तक कई बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बाधित, पहले निपटा लें जरूरी काम

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। निजी क्षेत्र के HDFC बैंक ने निर्धारित सिस्टम मेंटेनेंस के चलते ग्राहकों के लिए डाउनटाइम अलर्ट जारी किया है। 24 जुलाई से 26 जुलाई 2026 के बीच अलग-अलग समय पर बैंक की कई डिजिटल सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। बैंक ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने जरूरी लेनदेन और बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा कर लें, ताकि किसी असुविधा का सामना न करना पड़े।

24 जुलाई: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट सेवा रहेगी बंद

24 जुलाई रात 11:00 बजे से 25 जुलाई रात 1:00 बजे तक (2 घंटे) HDFC बैंक ऐप और नेट बैंकिंग पर क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट देखने और डाउनलोड करने की सुविधा उपलब्ध नहीं रहेगी।

25 जुलाई: डीमैट और रिवॉर्ड प्वाइंट सेवाएं प्रभावित

25 जुलाई रात 1:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक (4 घंटे) डीमैट ट्रांजेक्शन की सुविधा बंद रहेगी, जिससे ऑनलाइन ट्रेडिंग प्रभावित हो सकती है।

इसी दिन रात 1:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक (3 घंटे) क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट रिडेंप्शन की सेवा भी उपलब्ध नहीं रहेगी।

26 जुलाई: फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड सेवाएं रहेंगी बंद

26 जुलाई रात 12:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक (4 घंटे) फॉरेक्स प्रीपेड कार्ड से जुड़ी सेवाएं बाधित रहेंगी। इस दौरान:

  • फॉरेक्स कार्ड लोड नहीं किया जा सकेगा।
  • ई-कॉमर्स ट्रांजेक्शन प्रभावित रहेंगे।
  • एटीएम से निकासी और टैप-एंड-पे सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
  • कस्टमर पोर्टल लॉगिन और प्रीपेड कार्ड सर्विसिंग भी बंद रहेगी।

ग्राहकों के लिए सलाह

HDFC बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि निर्धारित समय से पहले आवश्यक बैंकिंग कार्य और भुगतान पूरे कर लें। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद सभी सेवाएं सामान्य रूप से फिर शुरू कर दी जाएंगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button