रायगढ़

रायगढ़ में 8 टन कच्चा आयरन जब्त, अवैध परिवहन का बड़ा खुलासा; दो आरोपी हिरासत में

Advertisement

रायगढ़। जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध औद्योगिक सामग्री परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 टन कच्चा आयरन (पॉयलट गोली) से भरा एक ट्रेलर जब्त किया है। यह कार्रवाई 15 जून को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत ग्राम तिलगा स्थित पटेल ढाबा के पास की गई, जिसमें लगभग 13 लाख रुपये मूल्य का माल और वाहन पुलिस ने कब्जे में लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस की त्वरित घेराबंदी

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रेलर (JH 16 J 6729) में संदिग्ध तरीके से कच्चा लोहा ले जाया जा रहा है। सूचना पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर घेराबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान ट्रेलर में 8 टन कच्चा आयरन लोड पाया गया।

दस्तावेज नहीं मिले, पूछताछ में खुला राज

वाहन चालक नंदू वर्मा और मालिक हरेन्द्र कुमार गोंड से जब माल के वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि यह माल पूंजीपथरा क्षेत्र में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इसे संदिग्ध और संभावित चोरी का माल मानते हुए जब्त कर लिया।

आरोपियों पर मामला दर्ज, जांच तेज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही माल के स्रोत और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच भी शुरू कर दी गई है।

कबाड़ और अवैध परिवहन पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि औद्योगिक क्षेत्रों में अवैध कबाड़ और चोरी के माल के कारोबार पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button