Uncategorised

Raigarh News : उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान 2026 के चयन पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- पत्रकारिता लोकतंत्र की मजबूत ताकत

Advertisement
Advertisement
Advertisement

संतराम साहू, सौरभ सिंह परिहार और राजेश राज के चयन को बताया गौरव का विषय

रायगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा वर्ष 2026 के उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयनित तीनों पत्रकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकार इस स्तंभ की वास्तविक ताकत हैं। जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता को सम्मान मिलना पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

तीन पत्रकारों का हुआ चयन

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि इस वर्ष प्रिंट मीडिया श्रेणी में ‘पत्रिका’ के वरिष्ठ संवाददाता संतराम साहू तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणी में IBC24 के संवाददाता सौरभ सिंह परिहार एवं राजेश राज का संयुक्त रूप से उत्कृष्ट पत्रकार सम्मान के लिए चयन किया गया है।

उन्होंने तीनों पत्रकारों को लोकतंत्र को मजबूत करने में उनके योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।

जमीनी मुद्दों को उठाने वाली पत्रकारिता की सराहना

ओपी चौधरी ने कहा कि संतराम साहू ने प्रिंट मीडिया के माध्यम से जमीनी समस्याओं और जनहित के मुद्दों को जिस बेबाकी से सामने रखा है, वह नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने कहा कि सौरभ सिंह परिहार और राजेश राज ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में खोजी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आवाज को व्यापक स्तर तक पहुंचाया है।

मीडिया की मजबूती लोकतंत्र के लिए जरूरी

वित्त मंत्री ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मीडिया की स्वतंत्रता और मजबूती बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि रचनात्मक आलोचना और तथ्यपरक रिपोर्टिंग शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा दिया जा रहा यह सम्मान उन सभी पत्रकारों का सम्मान है, जो बिना किसी दबाव के निष्पक्षता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना

ओपी चौधरी ने कहा कि यह सम्मान तीनों पत्रकारों को जनहित की पत्रकारिता के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि रायगढ़ सहित पूरे छत्तीसगढ़ को तीनों पत्रकारों की उपलब्धि पर गर्व है और उनकी कलम हमेशा समाजहित में मजबूती से आगे बढ़ती रहे, यही शुभकामना है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button