CG Forest News : उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में AI आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू, वन्यजीवों की होगी रियल-टाइम निगरानी

एआई कैमरों से हाथी, बाघ और संदिग्ध गतिविधियों की स्वतः होगी पहचान, व्हाट्सएप पर मिलेगा तत्काल अलर्ट
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण और वन सुरक्षा को आधुनिक तकनीक से मजबूत करने के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में शुरू की गई यह पहल मानव-हाथी संघर्ष की रोकथाम, अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी और अतिक्रमण जैसी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।
दूरस्थ जंगलों पर रहेगी 24 घंटे निगरानी
वन बल प्रमुख अरुण पांडेय, पीसीसीएफ (वन्यजीव) ओम प्रकाश यादव तथा क्षेत्र संचालक गुरुनाथन एन.जी. के मार्गदर्शन में 70 से 80 फीट ऊंचे टावरों पर एआई कैमरे और पीयर-टू-पीयर (P2P) मॉड्यूल लगाए जा रहे हैं। इनकी मदद से दुर्गम वन क्षेत्रों में वन्यजीवों और संदिग्ध गतिविधियों की रियल-टाइम निगरानी की जाएगी।
संवेदनशील क्षेत्रों में शुरू हुआ ट्रायल
परियोजना का ट्रायल ओडिशा सीमा से लगे कुल्हाडीघाट, इंदागांव, रिसगांव, दक्षिण उदंती और पायलीखण्ड उत्तर उदंती रेंज में किया जा रहा है। ये क्षेत्र हाथियों के प्रमुख आवागमन मार्ग होने के साथ-साथ अवैध शिकार, लकड़ी तस्करी और अतिक्रमण की दृष्टि से भी संवेदनशील माने जाते हैं।
वन्यजीव और संदिग्ध गतिविधियों की स्वतः पहचान
एआई कैमरे एशियाई हाथी, बाघ, तेंदुआ और भालू जैसे वन्यजीवों की स्वत







