Uncategorised

Rajnandgaon News : प्रार्थना सभा के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 40 स्कूली छात्र घायल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डोंगरगांव के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में मचा हड़कंप, सभी बच्चों की हालत सामान्य

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव क्षेत्र स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजेभाठा में मंगलवार सुबह प्रार्थना सभा के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में करीब 40 छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोंगरगांव में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

पेड़ पर बने छत्ते से अचानक निकलीं मधुमक्खियां

जानकारी के अनुसार, सुबह विद्यालय में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान स्कूल परिसर के पास एक पेड़ पर बने मधुमक्खियों के छत्ते से अचानक बड़ी संख्या में मधुमक्खियां निकलकर बच्चों पर टूट पड़ीं। हमले के बाद छात्र-छात्राओं में भगदड़ मच गई और कई बच्चे डंक लगने से घायल हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया तत्काल उपचार

घटना की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग को अवगत कराया। डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और कुछ बच्चों का प्राथमिक उपचार विद्यालय परिसर में ही किया। वहीं अधिक प्रभावित छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगांव ले जाकर इलाज किया गया।

सभी छात्र खतरे से बाहर

स्वास्थ्य विभाग ने सभी घायल बच्चों को आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। कुछ समय तक निगरानी में रखने के बाद कई बच्चों को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। फिलहाल सभी छात्र खतरे से बाहर हैं और किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

बीएमओ ने बताई घटना की वजह

बीएमओ के अनुसार, स्कूल परिसर के आसपास पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता था, जिसे संभवतः किसी चिड़िया द्वारा छेड़ दिए जाने के कारण मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और बच्चों पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब 40 बच्चों को मधुमक्खियों ने डंक मारा, लेकिन सभी की स्थिति सामान्य है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button