Uncategorised

RTE News : मढ़ाईभाठा के विनायक एकेडमी में RTE विद्यार्थियों को मिलीं मुफ्त स्कूल ड्रेस, बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान

Advertisement
Advertisement
Advertisement

KG से दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म वितरित, पालकों का तिलक और पुष्पों से हुआ स्वागत

मढ़ाईभाठा। मढ़ाईभाठा स्थित विनायक एकेडमी इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान KG से कक्षा दूसरी तक के सभी RTE विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म वितरित की गई। नई ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पालकों का आत्मीय स्वागत, सकारात्मक माहौल में हुआ आयोजन

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों और उनके साथ आए पालकों के तिलक एवं पुष्प स्वागत के साथ हुई। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल ने अभिभावकों का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिसर खुशी, आत्मीयता और अपनत्व के माहौल से सराबोर रहा।

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है विद्यालय

विद्यालय के डायरेक्टर रूद्र सर ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि RTE के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को शिक्षा से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना विद्यालय की जिम्मेदारी है, ताकि किसी भी बच्चे को संसाधनों की कमी महसूस न हो।

अभिभावकों ने जताया आभार

यूनिफॉर्म वितरण के बाद बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें आर्थिक राहत मिली है और बच्चों के भविष्य के प्रति विद्यालय की संवेदनशीलता भी दिखाई देती है।

शिक्षकों और स्टाफ की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षकों, सहायक कर्मचारियों एवं प्रबंधन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व का संदेश दिया।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button