Uncategorised

रायपुर ब्लास्ट : उरला की थ्रीडी फैक्ट्री में जोरदार धमाका, तीन मजदूरों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र उरला स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फैक्ट्री में हुए भीषण ब्लास्ट की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में तीन मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य मजदूरों के घायल होने और मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

धमाके से फैक्ट्री में मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार देर शाम उस समय हुआ, जब फैक्ट्री में मजदूर काम कर रहे थे। अचानक हुए जोरदार विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के इलाकों में भी इसकी आवाज सुनाई दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

तीन मजदूरों की मौत, मृतकों की हुई पहचान
हादसे में मृतकों की पहचान लाल सिंह और कमल सिंह निवासी डिंडौरी (मध्यप्रदेश) तथा अरुण पांडे निवासी जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कमल सिंह की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

विस्फोट इतना भीषण था कि मौके पर हालात बेहद भयावह हो गए। घटनास्थल से मानव अंग भी बरामद किए गए हैं। पुलिस और रेस्क्यू टीम लगातार जांच और राहत कार्य में जुटी हुई है।

मलबा हटाने में जुटी रेस्क्यू टीम
हादसे के बाद आशंका जताई गई कि कुछ मजदूर मलबे में दबे हो सकते हैं। इसके बाद जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें देर रात तक मौके पर मौजूद रहीं।

ब्लास्ट के कारणों की जांच जारी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में कच्चा लोहा (पिग आयरन) से जुड़े कार्य होते हैं। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा फैक्ट्री प्रबंधन से भी जानकारी ली जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button