Uncategorised

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : सरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹5.73 लाख की कोरेक्स सिरप, कार-बाइक जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले की सरिया पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप (कोरेक्स) की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 103 बोतल कोडीन फॉस्फेट एवं ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड युक्त कोरेक्स सिरप, एक बाइक, एक कार और दो मोबाइल फोन सहित कुल ₹5,73,072 की संपत्ति जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय तथा डीएसपी मुख्यालय संतोषी ग्रेस के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

24 जुलाई 2026 को सरिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा के सोहेला क्षेत्र से हीरो एचएफ डीलक्स बाइक (OD-17-F-6421) पर सवार दो युवक बड़ी मात्रा में कोरेक्स सिरप लेकर ग्राम देवगांव में एक व्यक्ति को सप्लाई करने आ रहे हैं।

घेराबंदी कर तीन आरोपियों को दबोचा

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एन.एल. राठिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम देवगांव स्थित एफसीआई गोदाम के पास घेराबंदी की। पुलिस ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान सप्लाई लेने पहुंचे तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

₹5.73 लाख की संपत्ति जब्त

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 103 नग कोरेक्स सिरप, एक बाइक, एक कार और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹5,73,072 आंकी गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में तस्करी के नेटवर्क और अन्य संभावित आरोपियों की भी जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button