रायगढ़

ढिमरापुर चौक के पास गांजा बेचने ग्राहक तलाश रहे दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 31 अगस्त 2026 को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ढिमरापुर चौक के पास मेन रोड किनारे दो व्यक्ति गांजा बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को पकड़ा और उनके कब्जे की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से कुल 1.120 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा गांजा बिक्री से प्राप्त रकम सहित कुल ₹56,030 का मशरूका पुलिस ने जब्त किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों से गांजा के स्रोत और इसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से भी नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button