
खरसिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर खरसिया यादव समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा, आकर्षक झांकी एवं करमा नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर यादव समाज की अहम बैठक ग्राम पंचायत तेलीकोट स्थित यादव भवन में संपन्न हुई।
बैठक का आयोजन प्रदेश कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री मानसाय यादव के नेतृत्व एवं रायगढ़ जिला अध्यक्ष श्री पंचराम यादव की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में जन्माष्टमी पर्व पर निकलने वाली शोभायात्रा की तैयारियों, मार्ग एवं कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री पंचराम यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी यादव समाज द्वारा पूरे उत्साह और भव्यता के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों के साथ करमा नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
उन्होंने बताया कि शोभायात्रा को लेकर समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारियों में जुट गए हैं। शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में बैनर, पोस्टर एवं फ्लेक्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाने की अपील की।
जिला अध्यक्ष श्री पंचराम यादव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि समाज को एकजुट करने और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर भी है।
शोभायात्रा का मार्ग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा टाउन हॉल मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन से प्रारंभ होगी। इसके बाद शोभायात्रा पुत्री साल रोड, परशुराम चौक, स्टेशन चौक, पीपल गली, सुभाष चौक एवं अग्रसेन चौक श्याम बाबा मंदिर से होते हुए शोभायात्रा पुनः टाउन हॉल मैदान स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन किया जाएगा। समापन के पश्चात श्रद्धालुओं एवं समाजजनों के लिए प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
यादव समाज के पदाधिकारी एवं प्रमुख सदस्य
श्री मानसाय यादव — प्रदेश अध्यक्ष, कर्मचारी प्रकोष्ठ
श्री पंचराम यादव — जिला अध्यक्ष, रायगढ़
श्री चंद्रिका प्रसाद यादव — सह सचिव, रायगढ़
श्री कमल कुमार यादव — सचिव, रायगढ़
श्री जोगीराम यादव — तहसील अध्यक्ष खरसिया
श्री लकेश्वर प्रसाद यादव — तहसील सचिव, खरसिया
श्री शनि (पिंटू) यादव — तहसील युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष, खरसिया
श्री शिवनारायण यादव — केंद्र अध्यक्ष, तेलीकोट
श्री बलराम यादव — केंद्र अध्यक्ष, कुनकुनी
श्री शंकर लाल यादव — केंद्र अध्यक्ष, तिउर
श्री पुनिराम यादव — केंद्र सचिव, अंजोरी पाली
श्री शरद यादव — युवा प्रकोष्ठ, ग्राम तेलीकोट
श्री सुनील यादव — युवा प्रकोष्ठ, ग्राम तेलीकोट
श्री सुरेश यादव — केंद्र संरक्षक, ग्राम तेलीकोट






