Uncategorised

कापू में युवक पर टांगी से हमला, मामूली विवाद में 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल, तीन पर मामला दर्ज

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ के मांझापारा गांव में शादी समारोह से लौटते समय मारपीट, युवक के दो दांत टूटे और नाक के पास गंभीर चोट

रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां तीन लोगों ने मिलकर एक 17 वर्षीय युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक के दो दांत टूट गए और नाक के पास गंभीर चोट आई। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी समारोह से लौटते समय हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, मांझापारा गांव निवासी सुनील कुमार जांगड़े (17) अपने चाचा के घर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गया था। गुरुवार रात करीब 11 बजे वह अपने साथी दीपक जांगड़े के साथ पैदल घर लौट रहा था, तभी रास्ते में गांव के संतोष यादव और संजू यादव से उसका सामना हो गया।

आरोप है कि संतोष यादव ने सुनील से 500 रुपए का डीजल ट्रैक्टर में डलवाने की बात कही, जिस पर पैसे नहीं होने की बात कहने से विवाद शुरू हो गया।

टांगी से हमला, फिर लात-घूंसों से पिटाई

विवाद बढ़ने पर आरोपी राजेश मिर्रे मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए अपने हाथ में रखे टांगी (कुल्हाड़ीनुमा हथियार) से सुनील पर हमला कर दिया। हमले में युवक के नाक के पास गंभीर चोट लगी और खून बहने लगा।

इसके बाद तीनों आरोपियों—राजेश मिर्रे, संतोष यादव और संजू यादव—ने मिलकर युवक की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसके दो दांत टूट गए।

ग्रामीणों की मदद से बची जान, पुलिस जांच में जुटी

हंगामे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल सुनील को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया।

घटना के बाद पीड़ित ने कापू थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button