Uncategorised

कापू घाट में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी टाटा 407, चालक घायल, तीन लोग बाल-बाल बचे

Advertisement

रायगढ़। जिले के कापू घाट में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सामान लोड करने जा रही एक मालवाहक टाटा 407 का ब्रेक अचानक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया, जबकि वाहन में सवार तीन अन्य लोग बाल-बाल बच गए।

मडवाताल घाटी के मोड़ पर हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, सीतापुर से एक मालवाहक टाटा 407 सामान लोड करने के लिए कापू की ओर जा रही थी। वाहन धरमजयगढ़-कापू मार्ग से होते हुए मडवाताल घाटी के मोड़ पर पहुंचा ही था कि अचानक ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे खाई में जा गिरी।

चालक वाहन में फंसा, पुलिस ने निकाला बाहर

हादसे के दौरान वाहन में सवार तीन लोग सुरक्षित बच निकले, लेकिन चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

कापू घाट में लगातार हो रहे हादसे

पुलिस के अनुसार कापू घाट में आए दिन सड़क हादसे सामने आते रहते हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए घाट क्षेत्र में इन दिनों बालू डलवाई गई है, जिससे हादसों में चोट की गंभीरता कुछ कम हुई है। यही वजह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button