Uncategorised

सरगुजा में दर्दनाक सड़क हादसा, 12वीं का परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



सरगुजा जिले के बतौली थाना क्षेत्र के शांतिपारा इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 12वीं बोर्ड परीक्षा देने जा रहे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलकोटा निवासी निशांक एक्का अपनी मोटरसाइकिल से परीक्षा केंद्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर लगभग 20 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में निशांक एक्का की मौके पर ही मौत हो गई।

मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा छात्र अनिकेश तिवारी (निवासी झेराडीह) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि दोनों छात्र आज 12वीं बोर्ड परीक्षा का पहला पेपर देने जा रहे थे। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि परीक्षा या अन्य किसी भी कार्य के लिए जल्दबाजी में वाहन न चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और हेलमेट अवश्य पहनें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button