छत्तीसगढ़विविध

ग्राम पिनकोण्डा में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया..। Crpf 199 वीं वाहिनी ने गांव में जल शुद्धिकरण प्लान्ट लगाया…।।

Advertisement
Advertisement Carousel

सिंहघोष-आज दिनांक 10 अप्रैल 2021 को 199 वी वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के द्वारा सुदूर गांवो में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की मुहिम के तहत आज ग्राम पिनकोण्डा में सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसके तहत ग्रामीणों के लिए टैराफिल जल शुद्धिकरण प्लांट लगाकर ग्रामीणों को सुपुर्द किया गया तथा इस कार्यक्रम में आए ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई। साथ ही 10 रेडियो (फिलिप्स) ग्रामीणों को दिए गए।

आयोजन के मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र सिंह पाल,द्वितीय कमान अधिकारी 199 वाहिनी सी आर पी एफ ने अशुद्ध जल से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दूषित जल से पेट से संबंधित बीमारियां जैसे हैपेटाइटिस,डायरिया, चर्म रोग संबंधी बीमारियों का खतरा बना रहता है,तथा बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास भी प्रभावित होता है | अतः सीआरपीएफ का यह प्रयास है कि कैंपों के आस-पास के गांवों तथा सार्वजनिक स्थानों पर टैराफिल्टर प्लांट को स्थापित किया जाए, तथा मनोरंजन एवं ज्ञानवर्धन के लिए जरूरतमंद व्यक्तियों को रेडियो सेट दिए जाए |

बटालियन की ओर से आयोजित किए गए सिविक एक्शन प्रोग्राम में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सराहनीय रही तथा सीआरपीएफ के इस कार्य की लोगों द्वारा सराहना की गई | इस अवसर पर श्री कपिल देव खाण्डाल, सहायक कमांडेंट, तथा पिनकोण्डा के सरपंच रामाराम ओयामी,पिनकोण्डा पंचायत के सचिव,लक्ष्मण हपका, इत्यादि अन्य ग्रामीणों ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करा करके इस कार्यक्रम को सफल बनाया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button