Uncategorised

रायपुर ग्रामीण में होली के दिन 3 हत्याओं से हड़कंप, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर, 4 मार्च। होली के पर्व के दिन रायपुर ग्रामीण जिले में बदमाशों ने कानून को खुली चुनौती दी। एक ही दिन तीन अलग-अलग स्थानों पर हत्या की घटनाओं ने इलाके में सनसनी फैला दी। आरंग, खरोरा और विधानसभा क्षेत्र में हुई इन घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की सुरक्षा रणनीति पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

आरंग में चाकू मारकर युवक की हत्या

आरंग क्षेत्र में 18 वर्षीय नीरज लोधी की हत्या चाकू से की गई। डीएसपी रायपुर लम्बोदर पटेल ने बताया कि विवाद के दौरान अज्ञात लोगों ने नीरज पर हमला किया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पंचनामा तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

खरोरा में जन्मदिन पर हत्या

खरोरा थाना क्षेत्र के माठ गांव में मोहित धीवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, मोहित के जन्मदिन के दिन ही इस घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी रामेश्वर पटेल को हिरासत में ले लिया है।

विधानसभा क्षेत्र में डंडे से हमला

ग्राम मटिया में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद में कमलेश विश्वकर्मा और अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने सगे भाई दिनेश कुमार विश्वकर्मा पर डंडे से हमला किया। इस हमले में दिनेश की मौके पर मौत हो गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

तिल्दा में चाकूबाजी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

तिल्दा इलाके में चाकूबाजी की एक और घटना हुई। पीड़ित को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस पर सवाल

एक दिन पहले ही ग्रामीण पुलिस ने इलाके में शांति और सुरक्षा के लिए फ्लैग मार्च निकाला था, लेकिन होली के दिन हुई ये घटनाएं पुलिस की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलती हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button