Uncategorised

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव : राजधानी में तीजा-पोरा तिहार और महिला सम्मेलन आज, तीन हजार महिलाएं होंगी शामिल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम इस बार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और परंपराओं से महकने वाला है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत 24 अगस्त को यहां तीजा-पोरा तिहार एवं महिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

इस अवसर पर करीब तीन हजार महिलाओं की भागीदारी होगी, जिनमें महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं, महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियां और मितानिनें शामिल रहेंगी। ऑडिटोरियम प्रांगण को नंदिया-बैला, पारंपरिक खिलौनों, रंग-बिरंगे वंदनवार और छत्तीसगढ़ी सजावट से सजाया जा रहा है।

तीजा-पोरा तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और रिश्तों को जोड़ने वाला त्योहार माना जाता है। यह पर्व बहनों, बेटियों और माताओं को मायके के स्नेह से जोड़ता है। भादो मास में मनाए जाने वाले इस त्योहार पर शिव-पार्वती की पूजा, निर्जला व्रत और पारिवारिक मिलन इसकी विशेषता है।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए फुगड़ी, जलेबी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ और रस्साकसी जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। साथ ही मेहंदी, चूड़ी और आलता के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बनेंगे। महिलाओं को विशेष उपहार प्रदान किए जाएंगे और छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद भी उत्सव का हिस्सा रहेगा।

संस्कृति से सराबोर इस आयोजन में पद्मश्री उषा बारले और प्रख्यात लोकगायिका आरू साहू अपनी प्रस्तुतियां देंगी। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव सहित राज्य सरकार के मंत्रीगण और अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button