छत्तीसगढ़

स्कूलों में नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया शुरू: 20 मई से 30 जून तक होंगे एडमिशन, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement
स्कूल शिक्षा विभाग ने नए सत्र में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने और समाप्त होने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 20 मई से शुरू होकर 30 जून तक एडमिशन होंगे।

रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में छात्रों को 30 जून तक प्रवेश दिए जाएंगे। प्रवेश संबंधित प्रक्रिया 20 मई से प्रारंभ हो जाएगी। सर्वप्रथम स्कूलों को केचमेंट क्षेत्र का निर्धारण करना होगा।

जारी किए गए दिशा-निर्देश
केचमेंट क्षेत्र का आशय उन क्षेत्रों से है, जो स्कूलों के आस-पास स्थित हैं तथा जहां के विद्यार्थियों की स्कूल में आने की संभावना अधिक है। समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को इसे प्रेषित करते हुए अन्य दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं। आदेश में यह सुनिश्चित करने कहा गया है कि प्रवेश प्रक्रिया यथासमय पूर्ण हो। ड्रॉपआउट विद्यार्थी या अन्य विद्यार्थी जिसने किसी कारणवश प्रवेश नहीं लिया है, उन्हें भी प्रवेश से वंचित ना रखने कहा गया है।

ऐसा है शेड्यूल

  • 6वीं व 9वीं के लिए कैचमेंट क्षेत्र का निर्धारण – 20 मई तक
  • पहली कक्षा के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सूची प्राप्त करना – 20 मई तक
  • 5वीं के विद्यार्थियों की सूची पूर्व माध्यमिक प्रधान पाठक को सौंपना – 20 मई तक
  • 8वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों की सूची कैचमेंट क्षेत्र के प्राचार्य को सौंपा जाना – 20 मई तक
  • विद्यार्थियों की एडमिशन सूची जारी करना -16 जून तक
  • शेष एडमिशन पूर्ण करना – 30 जून तक
  • अध्यापन समय सारिणी संस्था प्रमुख द्वारा जारी करना -16 जून तक

निजी स्कूलों में जारी हैं प्रवेश
उधर, प्रदेश के निजी स्कूलों में प्रवेश जारी है। आरटीई राशि को चल रहे विवाद के बीच निजी स्कूलों ने गरीब छात्रों के लिए दाखिले प्रारंभ कर दिए हैं। प्रथम चरण की लॉटरी में जिन 14 हजार विद्यार्थियों के नाम आए थे, उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। शेष 8 हजार सीटों के लिए लॉटरी 8 जून को निकाली जाएगी। इसके बाद शेष सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button