रायगढ़

चुनाव-प्रचार के अंतिम दिन सुरेश गोयल ने निकली ऐतिहासिक महारैली…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-09.02.25- निगम चुनाव प्रचार – प्रसार के अंतिम दिन आज शहर के विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अपने-अपने ढंग से रविवार की सुबह से शाम पांच बजे तक व्यापक प्रचार-प्रसार किया। जिससे शहर का चुनावी माहौल देखने लायक था। वहीं वार्ड नंबर 19 के बीजेपी प्रत्याशी सुरेश गोयल ने भी आज सुबह चुनाव कार्यालय से भव्य बाजे-गाजे के साथ ऐतिहासिक रैली पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाली जो हर किसी के लिए यादगार रहेगा।

पांच सौ लोग हुए शामिल– चुनाव प्रचार – प्रसार की अंतिम महारैली में सुरेश गोयल के साथ पार्टी के लगभग पांच सौ से अधिक लोग कमल छाप का झंडा व भगवा गमछे में भव्य बाजे -गाजे व कमल छाप जिंदाबाद, सुरेश भैया जिंदाबाद के जयकारे के साथ चुनाव कार्यालय से सुबह 11 बजे निकले। यह महारैली चुनाव कार्यालय से गांधी चौक,गांधीगंज,सुभाष चौक,गद्दी चौक,पैलेस रोड़,गौरीशंकर मंदिर,इतवारी बाजार, रामनिवास चौक,सुभाष चौक से होते हुए कार्यालय पहुंची।

जगह-जगह सुरेश का भव्य स्वागत– प्रत्याशी सुरेश गोयल की महारैली का वार्डवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया और पुष्प माला पहनाकर जीत का आशीर्वाद देते हुए अपना समर्थन जताया। वहीं महारैली में शामिल सदस्यों का चाय शर्बत व मिठाई देकर भव्य स्वागत किया गया। वहीं सुरेश गोयल ने बड़ों का चरण छूकर आशीर्वाद व समर्थन मांगे साथ ही शहर ही कमल की सरकार बनाने का निवेदन किया।

मंदिर चौक में रतेरिया परिवार ने किया आत्मीय स्वागत – प्रत्याशी सुरेश गोयल की महारैली जब मंदिर चौक पहुंची तो शहर के प्रतिष्ठित रतेरिया परिवार के सदस्य अनूप रतेरिया व अधीश रतेरिया ने महारैली में शामिल सभी सदस्यों का चाय, शर्बत व मिठाई के साथ आत्मीय स्वागत किया। वहीं मंदिर चौक कमल छाप जिंदाबाद,सुरेश भैया जिंदाबाद के नारे से गुंजायमान हो गया।

दिल्ली की तरह शहर में भी होगी जीत- बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश गोयल ने विनम्रता से कहा कि हमारे देश की हर जनता जाग चुकी है। इसी का परिणाम है कि दिल्ली में कमल खिला है और बीजेपी की शानदार जीत हुई है हमें विश्वास है कि ठीक उसी तरह हमारे शहर की जनता भी इस निगम चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत दिलाएगी। शहरवासियों का बीजेपी पार्टी को भरपूर स्नेह व आशीर्वाद मिल रहा है इसलिए जीत के प्रति हम आशान्वित हैं। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्तमंत्री हमारे लाडले विधायक ओपी चौधरी के दिशा निर्देशानुसार राज्य व जिले का सर्वांगीण विकास हो रहा है। जिससे राज्य व शहर की जनता भी वाकिफ है। इस निगम चुनाव में हमारी बीजेपी पार्टी को अवश्य सफलता मिलेगी क्योंकि हमारी सम्मानीय जनता पर पूर्ण विश्वास है।

इनकी रही उपस्थिति –आज रविवार को अंतिम प्रचार प्रसार के दिन वार्ड 19 की महारैली में राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,गुरुपाल भल्ला,उमेश अग्रवाल,गौतम अग्रवाल,गुरविंदर घई,विकास केडिया,रत्थू गुप्ता,डायमंड,सुनील लेंध्रा,सरस गोयल,ओमी अग्रवाल,महेश कंकरवाल,प्रमोद अग्रवाल डीपीएस,शक्ति डीपीएस,प्रतीक अग्रवाल,अनूप रतेरिया,अधीश रतेरिया,दीपक डोरा,राजेश पिंटू,संजय बोंदिया,विनोद बट्टीमार,सुरेश बट्टीमार,राजेश चावल,बृजमोहन अग्रवाल,राजू बापोड़िया,सुनील गर्ग,सतपाल बग्गा,गुरविंदर घई,मनीष पालीवाल,संजू छाबड़ा,हर्षदीप स्याल, राजदीप सिंघ,गगन भल्ला,दीपक मित्तल,विनय अग्रवाल, विमल अग्रवाल रक्तवीर,सुभाष रतेरिया,नरेश अग्रवाल,राजू चंद्रपुरिया,अनिल अग्रवाल,राजू शर्मा,अजय शर्मा,टिंकू आदित्य शर्मा,विक्की महराज,सुभाष तुलसी,कैलाश तुलसी,राजेन्द्र तुलसी,मुकेश गोयल,मनोज कालिंदी कुंज,विद्या देवांगन,चरण देवांगन,भीम देवांगन,अन्नू ठाकुर,सुनील थवाईत,देवेश शर्मा सिंगर,राजेश अग्रवाल धौराभांठा,उत्तम अग्रवाल,नवीन अग्रवाल,नवरतन शर्मा,निकुंज केडिया,मुकेश केडिया,राजेश केडिया,राजेश बोंदिया इसी तरह महिला टीम से किरण अग्रवाल,सविता अग्रवाल,उषा अग्रवाल,अंकिता अग्रवाल, श्रुति अग्रवाल,नेहा अग्रवाल,आर्ची अग्रवाल,शीतल अग्रवाल, शोभा अग्रवाल,बबीता अग्रवाल,कविता अग्रवाल,माया अग्रवाल,लक्ष्मी मित्तल,ममता अग्रवाल सहित सैकड़ों सदस्यों की उपस्थिति रही।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button